सिंजेन्टा नवम्बर २००० में नोर्वाटिस एग्री बिजनेस और जेनेका एग्रो केमिकल्स के विलय से अस्तित्व में आई। इसका मुख्यालय स्विजरलौण्ड के बासल में है। सिंन्जेटा, विश्व के ९० देशो में व्यापार करती है। अपने १०० से भी अधिक वर्षो के अनुभव और कार्य कुशलता के कारण ही सिंन्जेटा गुणवत्ता और उत्पादन को बढाने में योगदान कर रही है।
सिन्जेंटा अपने सालाना कारोबार का लगभग ११% नये तकनीको, नये प्रयोगो एवमं अनुसंधान पर व्यय करती है। सिंजेन्टा को लगभग १० करोड रु प्रतिदिन नये खोजो एवं अनुसंधान पर व्यय करती है। सिंन्जेटा के लगभग २५% कर्मचारी विश्व स्तरीय उत्त्पादो के विकास एवं खोज में तत्पर रहते है।
भारत में, सिंन्जेटा का बीज विभाग लगभग १७ वर्षो से कार्यरत है।
सिंजेन्टा में हम अपने कर्मचारियो को उनकी कार्यकुशलता को अपनी चरन सीमा पर पँहुचाने के लिये हर संभव प्रयास करते हुये अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाते है। हम सहभागिता में विश्वास रखते है। सिंन्जेटा इंडिया लिमिटेड की एक लम्बी परम्परा रही है। जिसके अन्तगर्त सिंजेन्टा भारतीय किसानों को उनके उत्थान के लिये एक सम्मपूर्ण फसल सुरक्षा उपाय उपलब्ध करवाती है। जिसमें बीज, किटनाशक व बायोटेक्नोलाजी का समावेश रहता है। सिंजेन्टा अपने विश्व्स्तरीय तकनीकी अनुभव को स्थानीय ग्राहको के लिये उपलब्ध करवाने को सदैव तत्पर है।
भारत में, सिंन्जेटा बीज विभाग विभिन्न ब्रांडो के जरिये अपनी उपस्थिति का अहसास करवाता रहा है। और अग्रणी स्थान सिंजेन्टाद्वारा अपनी मजबूत खोजो व विभिन्न अन्य गतिविधियो के द्वारा ही सम्मपूर्ण विश्व तथा भारत में प्राप्त किया गया है।
सिंजेन्टा के विभिन्न उत्पादो तथा ब्रांन्डो की
श्रृंखला निम्न है। मुख्य फसलो में, मक्का, चुकंदर, चावल ऍव सूरजमुखी के बीज विभिन्न ब्रांडो ऍव नाम जैसे- एन के, गारस्ट, गोल्डन हार्वेस्ट में उपलब्ध है। फूल ऍव सब्जिया - सिंन्जेटा विश्वभर में फूलो के बीजो में अग्रणी ऍव सब्जियों के बीजो में दुसरे स्थान पर है। सिंजेन्टा अपने सब्जियों के बीजो की
श्रृंखला में टमाटर, लेट्यूस, खीरा, पत्तागोभी, मीठी मक्की, मिर्च, तरबूज, खरबूजा और फलीयों के बीजो का व्यापार करती है। इसके अलावा एस एन्ड जी फूलो में नर्सरी ऍव कटे हुये फूलो में विश्वभर में अपना अग्रणी स्थान रखता है।
|